उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथा वाचकों से जुड़ा मामला अब और भी पेंचीदा और संवेदनशील होता जा रहा है। जहां पहले दांदरपुर गांव में कथावाचकों की पिटाई और अपमान का वीडियो वायरल हुआ था, अब उसी प्रकरण में कथावाचकों मुकुटमणि यादव और संत सिंह यादव के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। बकेवर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, दोनों कथावाचकों पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने और जाति छुपाकर धार्मिक प्रवचन देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इन कथावाचकों के पास से ऐसे आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें अग्निहोत्री सरनेम लिखा है और जाति ब्राह्मण दर्शाई गई है, जबकि असल में दोनों यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं।
उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
इटावा में यादव कथावाचकों की चोटी काटना, उनके साथ बदसलूकी करने का मामला अब दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले में तनाव तब और बढ़ गया जब गुरुवार, 26 जून को अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले और गायन यादव के लोगों ने दांदरपुर गांव में जाने को लेकर बवाल काटा। हालात ऐसे हो गए कि दारोगा को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उनपर पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। फिलहाल,शांति-व्यवस्था कायम है।
FIR दर्ज होने के बाद बढ़ा दांदरपुर गांव में बवाल
मालूम हो कि दांदरपुर वही गांव है जहां मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव नामक कथावचकों के साथ साथ घटना घटी थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों कथावाचकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद ही अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले लोगों ने दादपुर गांव में बवाल काटने की कोशिश की। मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीशचंद्र ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा उपद्रव करने की कोशिश की गई थी. हालांकि, तत्काल ही इन सबको नियंत्रण में कर लिया गया। शांति-व्यवस्था कायम है। दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानून के अनुसार इनपर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कोई एक्शन नहीं किया। गांव के बाहर फोर्स पहले से तैनात थी। तभी सड़क पर कुछ लोग उतर आए और अशांति फैलाने की कोशिश की।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10