बिहार में चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिविजन वाले निर्णय के विरोध में बुधवार को विपक्षी महागठबंधन की ओर से चक्का जाम बुलाया गया। इंडिया ब्लॉक के मार्च के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता एक ओपन ट्रक पर सवार हुए। लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी पर नहीं चढ़ने दिया।
पप्पू यादव और कन्हैया को राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोका गया
दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक खुली वैन पर सवार थे। उस वैन पर इंडिया गठबंधन के कई नेता सवार हो रहे थे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वैन पर चढ़ने के बाद कुछ और नेता चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी वैन पर चढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी चढ़ने नही दिया गया। पप्पू यादव को वैन पर चढ़ते वक्त रोकते हुए तस्वीर सामने आई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी ट्रक पर चढ़ने की पूरी कोशिश की। लेकिन पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया। पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ते वक्त रोकने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसके बाद पप्पू यादव वहां से निकल गए। सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कन्हैया कुमार को भी ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया। इन घटनाओं को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कन्हैया कुमार रथ से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पप्पू यादव को स्टेज पे न चढ़ने देने पे राहुल गांधी की सफाई, बोले भार देख के स्टेज टूटने का डर था इसलिए नहीं चढ़ने दिया।😂 pic.twitter.com/1XWc675L0N
— Politics Pe Charcha (@politicscharcha) July 9, 2025
बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया। पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ ‘सचिवालय हॉल्ट‘ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6