मौसम बदल रहा है, गर्मी ने दस्तक दे दी है , तापमान धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। लोग गर्मी से बचने के लिए इंतजाम करने लग पड़े हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपको मंहगा पड़ सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जो इस तपती गर्मी में आपके शरीर को राहत दे सकता है।
नींबू पानी
विटामिन सी से भरपूर नींबू का पानी धूप और लू से बचने में मदद करता है,रोजाना नींबू पानी पीने से वजन घटाने, पाचन स्वास्थ्य और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।
कच्चा आम
लू से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद माना जाता है,इसके अलावा गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी दूर कर इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बहाल करने में मदद करता है साथ ही थकान से लड़ने में भी मदद करता है।
छाछ
डेयरी प्रोडक्ट छाछ कैल्शियम से भरपूर होता है जो कि गर्मियों में डिहाईड्रेशन से बचने में मदद करता है, साथ ही हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है।
वहीं गर्मी के मौसम में कुछ ऐसे ड्रिंक्स होते हैं जिन्हें आपको AVOID करना चाहिए.. इन ड्रिंक्स को पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है |
सोडा का सेवन करने से बचें
सोडा में कार्बन और फास्फोरिक एसिड होता है यह किडनी और हार्ट हेल्थ को खराब कर सकता है। इसका सेवन करने से हड्डियों पर भी खराब असर पड़ता है
चाय पीना कम कर दें
चाय में कैफीन की मात्रा होती है, इसके कारण आप का शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है साथ ही शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
गर्मियों के मौसम में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि गर्मी बढ़ने से आपकी पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है और इसलिए आपको हल्का भोजन करना चाहिए। साथ ही आप सुबह जल्दी उठकर लाइट एक्सरसाइज करें..साथ ही इस मौसम में कई तरह के फल मिलते हैं जिनका सेवन कर आप सेहतमंद रह सकते हैं। गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर लें।
