लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी के साथ आज उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शपथ ले रहे हैं।मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल सका, लेकिन पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 543 में से 293 सीट हासिल कीं। निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 272 है।
