विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Kolkata Doctor Murder Case: देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल, ब्लूटूथ हेडफोन से मिला सुराग, पकड़ा गया आरोपी

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। कोलकाता के श्यामाबाजार इलाके में स्थित सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दरिंदगी के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है। सरकारी अस्पताल से महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है।

देशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर्स के साथ हुई इस घटना पर देशभर के डॉक्टर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम बंगाल के कई अस्पतालों में विरोध के साथ-साथ देशभर के अस्पतालों में भी वह विरोध की चिंगारी पहुंचने लगी है, क्योंकि कई प्रमुख अस्पतालों ने अपने यहां सेवाएं बंद कर दी हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) से हड़ताल का ऐलान किया है।  इस हड़ताल के चलते ओपीडी,इलेक्टिव सर्जरी, लैब बंद रहेंगे।

रेप-मर्डर का आरोपी संजय राय गिरफ्तार

ट्रेनी डॉक्टर के हत्या के मामले में आरोपी की पहचान संजय रॉय के तौर पर हुई है, जिसने शराब पीने के बाद सेमिनार हॉल में आराम कर रही पीड़िता को अकेला पाकर उसका मर्डर-रेप कर दिया। संजय बाहरी व्यक्ति है, लेकिन उसे अस्पताल के भीतर कई विभागों में जाने की अनुमति थी। आरोपी पुलिस वेलफेयर बोर्ड में सिविल वॉलंटियर था। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के बाद संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो अस्पताल में संजय का महिलाओं के साथ बर्ताव अच्छा नहीं था। वह पहले भी संदेह के घेरे में आ चुका है।

ब्लूटूथ हेडफोन से मिला सुराग, पकड़ा गया आरोपी

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में संजय की गिरफ्तार में आरोपी के हेडफोन ने अहम भूमिका निभाई है। सीसीटीवी फुटेड में देखा जा सकता है कि संजय जब अस्पताल में पहुंचा तो उसने ब्लूटूथ हेडफोन पहन रखा था, लेकिन जब वह अस्पताल से बाहर जाता है तो वह हेडफोन नहीं था। पुलिस ने ब्लूटूथ हेडफोन का टूटा हुआ हिस्सा बरामद किया और इससे पुलिस को संदिग्ध के तार जोड़ने में मदद मिली। दूसरे ट्रेनी डॉक्टर और महिला डॉक्टरों ने भी CCTV फुटेज में संजय रॉय की पहचान की है। फिलहाल सियालदाह की एक निचली अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ करने वाली है।

 

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *