विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Badlapur Encounter: आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत,रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर चलाई थी गोली

महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड के आरोपी ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर पुलिसकर्मी पर ही गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया जिसके बाद अक्षय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी अक्षय के अलावा एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर शिंदे ने की थी फायरिंग

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद आरोपी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें अक्षय को गोली लगी है। घायल होने के बाद उन्होंने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बदलापुर पुलिस ने अक्षय शिंदे को दो स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस घटना के सामने आने के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावक और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और ‘रेल रोको’ के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पथराव भी किया। इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है।

दो लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था शिंदे

अगस्त में शिंदे को ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने दोनों नाबालिगों के साथ स्कूल के शौचालय में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। लड़कियों के माता-पिता की शिकायत पर भी स्कूल ने तेजी से कार्रवाई नहीं की थी और पुलिस ने भी शुरुआत में सुस्ती दिखाई थी। हालांकि, लोगों के प्रदर्शन के बाद मामले ने तूल पकड़ा और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *