Param Rudra Super Computer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सुपर कंप्यूटर समर्पित किए। इन सुपर कंप्यूटर का नाम ‘परम रुद्र’ रखा गया है। राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए। इन कम्प्यूरों को दिल्ली, पुणे और कोलकाता में स्थापित किया गया है, जो वैज्ञानिकों के लिए अनुसंधान में मददगार साबित होंगे। देश को मिले ये 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर पर्यावरण, जलवायु समेत दूसरे कई सारे क्षेत्रों में बड़े मददगार साबित होने वाले हैं। सुपर कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर से हजारों गुना तेज काम करते हैं।
“संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है भारत”
पीएम मोदी ने परम रूद्र सुपर कम्प्यूटर लान्चिंग के दौरान कहा कि आज विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है। 21वीं सदी का भारत कैसे विज्ञान, तकनीक और रिसर्च को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ा रहा है, आज का दिन इसका भी प्रतिबिंब है। आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है।
With Param Rudra Supercomputers and HPC system, India takes significant step towards self-reliance in computing and driving innovation in science and tech. https://t.co/ZUlM5EA3yw
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2024
उन्होंने आगे कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने तीन सुपर कम्प्यूटर बनाएं हैं, जो दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। आज ही ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ 2 हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है।इस अवसर पर मैं देश के वैज्ञानिक समुदाय, इंजीनियरों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
भारत में निर्मित सबसे पहले सुपर कंप्यूटर
ये तीनों सुपर कंप्यूटर भारत में निर्मित सबसे पहले सुपर कंप्यूटर हैं। इन सुपरकंप्यूटर को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के केंद्र के प्रयासों के तहत विकसित किया गया है। इन्हें बनाने में करीब 130 करोड़ रुपये खर्च आया है। इन तीनों कंप्यूटर्स को दिल्ली, पुणे और कोलकाता में स्थापित किया गया है। इन कंप्यूटर्स को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया है। देश को मिले इन तीनों सुपर कंप्यूटर की ताकत और परफॉर्मेंस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जो काम सामान्य कंप्यूटर 500 साल में कर सकते हैं वही काम ये परम रुद्र सुपर कंप्यूटर मिनटों में कर सकते हैं।
