महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बीच खूब हंगामा हुआ है। सीसामऊ, कुंदरकी जैसी सीटों पर बवाल की खबर है। सपा की शिकायत और अलग अलग माध्यमों से गड़बड़ी मिलने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है। इनमें से कानपुर के सीसामऊ में 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड किये गये हैं. मुरादाबाद में 3 पुलिस अधिकारी निलंबित किये गये हैं, जबकि मुजफ्फरनगर में 2 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगा था कि वोट डालने जा रहे मतदाताओं के वोटर कार्ड चेक किए। उन्हें वोट डालने से रोका गया।
लोगों से आई कार्ड मांगते दिखाई दिए पुलिसकर्मी
अगर निर्वाचन आयोग का कोई जीता-जागता अस्तित्व है तो वो जीवंत होकर, प्रशासन के द्वारा वोटिंग को हतोत्साहित करने के लिए तुरंत सुनिश्चित करे:
– लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे।
– रास्ते बंद न किये जाएं।
– वोटर्स के आईडी ज़ब्त न किये जाएं।
– असली आईडी को नक़ली आईडी बताकर जेल… pic.twitter.com/4Qddtlgc19— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2024
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से हो- EC
