विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने दी दस्तक, जानिए अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पंजाब और हरियाणा में पारा लुढक रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लोग धुंध और धुएं की परत से परेशान तो हैं ही इसके साथ दिल्ली-NCR में सर्दी ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ी दी है।वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोहरे और बारिश की संभावना जताई है।’

पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में लुढ़का पारा

बढती ठंड को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में एक बार उत्तर भारत में ठंड के बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और यूपी में घना कोहरा देखने को मिलेगा। साथ ही साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीते दिनों विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य भारत में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। MP के 8 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसकी वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। जैसे-जैसे बर्फबारी और होगी, उत्तर भारत में पारा और गिरता ही जाएगा।

दिल्ली में हवा अब भी जहरीली

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिल्ली-NCR का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना रहेगा हालांकि राजधानी की हवा पहले की तुलना में थोड़ी साफ हुई है, लेकिन ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. एनसीआर के इलाकों में भी यही स्थिति बनी रहेगी.मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी की शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक दिल्ली में कोहरा छाने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं 25 नवंबर न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 26 नवंबर के दिन कोहरा या फिर धुंध देखने को मिल सकती है।

नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण में अगले दो दिन बारिश

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मौसम की बात करें तो वहां अगले दो दिन तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार, शनिवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है। हालांकि बारिश के बाद वहां भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो IMD के मुताबिक दक्षिण में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *