भारत सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को अगला रिजर्व बैंक गवर्नर नियुक्त किया है। वे 11 दिसंबर से अपना पद संभाल लेंगे। वर्तमान गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल अब समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा के नाम पर मुहर लगाई गई है। 10 दिसंबर को वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मल्होत्रा 11 दिसंबर, 2024 को देश के 26वें गवर्नर के रुप में संजय मल्होत्रा पदभार ग्रहण करेंगे। संजय मल्होत्रा का कार्यकाल अगले तीन साल के लिए होगा। फिलहाल वह भारत के वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के ही तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के पद पर काम करते थे।
1990 बैच के IAS अधिकारी हैं संजय मल्होत्रा
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूलत: राजस्थान के ही रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है। IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.संजय मल्होत्रा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तहत राजस्थान कैडर से अपनी सेवा शुरू की थी। उन्हें अक्टूबर 2022 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। वह सरकारी कंपनी REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी भी रह चुके हैं।सबसे खास बात तो ये है कि उन्होंने देश का बजट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने राजस्व विभाग के शीर्ष अधिकारी के रूप में 2023-24 के केंद्रीय बजट से संबंधित सभी कर-संबंधी मामलों को अंतिम रूप देने में भूमिका निभाई थी।
वित्त के साथ अन्य क्षेत्रों में 33 वर्ष का विशाल अनुभव
33 साल से ज्यादा के अपने करियर में मल्होत्रा ने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है। वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) के तौर पर अपनी वर्तमान भूमिका से पहले वह वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। उन्हें राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक में फाइनेंस (वित्त) और टैक्सेशन (कराधान) में अच्छा खासा अनुभव है। मल्होत्रा के पास वित्त से जुड़े कामकाज को संभालने का लंबा तजुर्बा है। रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं। मल्होत्रा के पास इसका भी अनुभव है। वह काफी समय से रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभाल रहे हैं। उनके काम करने के तरीके को पीएम नरेंद्र मोदी भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अब रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारियां संभाली थी।
