दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कृष्णा तीरथ का नाम भी शामिल है, उनको पटेल नगर से टिकट दिया गया है तो वहीं धर्मपाल लाकड़ा को मुंडका से उम्मीदवार बनाया गया है। एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुर सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे। अब तक कांग्रेस 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट। pic.twitter.com/fOosOZAK66
— Congress (@INCIndia) January 14, 2025
बता दें कि राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।
