विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Saif Ali Khan केस में आया बड़ा अपडेट, 50 लोगों से पूछताछ, हमलावर की नई तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए दिन-रात एक की हुई है लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि जांच के दौरान अब एक नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाले संदिग्ध ने कथित तौर पर पकड़े जाने से बचने के लिए कपड़े बदल लिए थे। सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना के बाद संदिग्ध ने अपना हुलिया बदल लिया था। तस्वीर में आरोपी आसमानी कलर का शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है। साथ ही उसने कंधे पर एक काले रंग का बैग भी लटका राखा है। पुलिस आरोपी की तालाश के लिए छानबीन कर रही है। इससे पहले एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें बनाई

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करने वाले हमलावर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें बनाई हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच दिखाई दिया है। सुबह 8 बजे तक संदिग्ध बांद्रा इलाके में घूम रहा था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी ने देर रात मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर स्थित सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरी के इरादे से चाकू से हमला किया था। चाकू से एक्टर को निशाना बनाया गया था। लगातार 6 बार एक्टर के शरीर पर वार किए गए, जिसमें एक्टर के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें भी आई थीं। अब इस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए धारदार चाकू की झलक सामने आई है। इस चाकू सैफ अली खान के शरीर से निकाला गया है, जिसकी तस्वीर लीलावती अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक की है। सामने आई तस्वीर में पूरा चाकू नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसका एक टुकड़ा जो एक्टर के शरीर में अस्पताल पहुंचने तक फंसा रहा उसे निकाल लिया गया है।

फिलहाल सैफ खतरे से बाहर

मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ को ICU से अस्पताल के स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान पर बुधवार देर रात घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। उन्हें गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *