बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। एक्टर की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं। सैफ अली खान अस्पताल से व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम पहने निकले। उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। उनके हाथ में काली पट्टी बंधी दिखी। एक्टर की गर्दन पर भी पट्टी थी, सैफ अली खान ने पैपराजी की तरफ देखकर उन्हें थंब्स अप भी दिया। एक्टर अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर गए, उनके साथ मुंबई पुलिस के अधिकारियों को भी देखा गया। टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर घर पहुंचे।
16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे सैफ
एक्टर को 16 जनवरी की रात चाकू लगने के बाद यहां भर्ती करवाया गया था। 16 जनवरी को रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में चोर घुस आया था। चोर से हाथापाई के बाद सैफ घायल हो गए थे। शख्स ने एक्टर पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसमें दो जख्म गहरे थे। 16 जनवरी को ही रात में सैफ मुंबई के लीलावती अस्पताल खुद गए थे और वहां भर्ती हुए थे। मंगलवार को सैफ का इलाज करने वाले 4 डॉक्टरों की टीम ने कहा था कि उन्होंने परिवार को सैफ को अस्पताल से घर ले जाने की मंजूरी दे दी। मंगलवार सुबह करीना कपूर खान खुद अस्पताल पहुंचीं थीं और डिस्चार्ज से जुड़े तमाम कागजी कार्रवाई करने के बाद बहन करिश्मा कपूर के साथ वापस लौट गई थीं। बाद में सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिली और वो घर के लिए रवाना हुए। सैफ अब अपने घर पहुंच गए हैं और डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार रेस्ट पर रहेंगे।
बता दें कि 15 जनवरी की देर रात सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और फिलहाल कोर्ट ने उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
