विज्ञापन के लिए संपर्क करें

दिल्ली चुनाव ने किस पार्टी की बढ़ाई धड़कनें ? खत्म होगा BJP का वनवास ?

दिल्ली में शनिवार का दिन, फैसले का दिन है. सबसे ज्यादा धड़कनें AAP की बढ़ी हुई हैं. अब तक के सबसे मुश्किल माने जा रहे चुनाव में इस बार AAP की अग्निपरीक्षा है. वोटिंग खत्म होने के साथ आए एग्जिट पोल के नतीजों ने धड़कनें और बढ़ा दी हैं. खासकर AAP की. EXIT पोल्स  में BJP के दोनों हाथों में लड्डू की भविष्यवाणी की गई है. यानी दिल्ली में बीजेपी के दो दशकों का वनवास खत्म हो सकता है. और वोट शेयर लोकसभा चुनाव जैसा लौटेगा, जिसके लिए पार्टी पिछले दो चुनावों से हैरान-परेशान होकर तरस रही थी. वहीं कांग्रेस डगमगाई हुई नज़र आ रही है.

कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं…उन सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है….

1.मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं… वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं.. उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है…

2.जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं…भाजपा को उनतालीस 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है…

3.चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को उनतालीस 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है…

4.पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां उनतालीस 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ आप को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है..

5. वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है…वी प्रीसाइड ने आप को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई…

6.इसके अलावा माइंड ब्रिक ने आप को 44-49 उनचास सीट के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है…भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।

7.डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

8.एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें आप को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसकी किस्मत चमकेगी और किसको नुकसान उठाना पड़ेगा, ये देखने के लिए अभी 3 दिन बाकी हैं. लेकिन एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद सभी दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. हालांकि ये एग्जिट पोल्स बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं और AAP के लिए परेशानी के संकेत दे रहे हैं. ये कितने सच साबित होते हैं, ये 8 फरवरी को ही पता चलेगा.

Gargi Chandre
Author: Gargi Chandre

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *