विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Elections: वोटों की गिनती शुरु, मंदिर पहुंचने लगे नेता, दोपहर से आने लगेंगे रुझान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) लगाएगी जीत की हैट्रिक, या भाजपा (BJP) का वनवास होगा खत्म, इस बात से आज पर्दा उठ जाएगा। क्योंकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज, 8 फरवरी 2025 को जारी हो रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसे लेकर चुनाव आयोग और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तक पता चल जाएगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की वापसी हो रही है या फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में सरकार बनाएगी। हालांकि, कांग्रेस भी दिल्ली में कुछ सीटें जीत सकती है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। आज 698 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। ये सभी उम्मीदवार चुनावी में मैदान में रहे हैं। विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त मनाही है। वोटों की गिनती के के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 5000 स्टाफ को लगाया गया है। वोटिंग स्लिप की गिनती के लिए हर विधानसभा में 5 वीवीपैट को रैंडमली चुना जाएगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए करीब 5,000 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

दिल्ली में बनेगी केजरीवाल सरकार-आतिशी

वोटों की गिनती से पहले कई नेता मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने अपने-अपने जीत का दावा किया है। दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा कि ये कोई साधारण चुनाव नहीं रहा. ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। आतिशी ने कहा कि ये काम और गुंडागर्दी के बीच लड़ाई रही है. मुझे विश्वास है कि कालकाजी के लोग और पूरी दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे. अरविंद केजरीवाल चौथी बार भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “आज दिल्ली के लिए अहम दिन है। आज दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी का साथ हमें मिलेगा। उनके विजन को साथ लेकर दिल्ली में बहुत अच्छे काम करने हैं।

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) दो बार से सत्ता में है. यदि इस बार जीतती है कि दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक होगी। वहीं दूसरी ओर यदि भाजपा जीतती है तो देश की राजधानी में 27 साल बाद भगवा लहराएगा। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *