विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi CM: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इन 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के 9वें तौर पर शपथ ले ली है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,’यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी।’

LG ने दिलाई सीएम पद की शपथ

दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे। NDA शासित 20 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बने। इससे पहले बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया।

27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन का अंत किया था। दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं। रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ शुरू की थी, जहां से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *