Holi 2025: देश भर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। हर तरफ लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों तक नेता होली(Holi 2025) की शुभकामनाएं दे रहे हैं. हालांकि, होली का पर्व भाईचारे की मिसाल पेश करने के लिए जाना जाता है। होली के दिन कानून व्यवस्था को कोई हाथ में ना लें और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश ना करें, ये सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से लेकर यूपी तक और देश के अन्य राज्यों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि होली के साथ इस बार रमजान के जुम्मा के नमाज का भी दिन है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी होली की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।”
रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 14, 2025
PM मोदी ने दी होली की बधाई
आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2025
सीएम योगी ने दी होली की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की बधाई देते हुए लिखा- “रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।”
रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!
होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध… pic.twitter.com/gGh6JPk1Ni
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
कई शहरों में पुलिस हाई अलर्ट पर, यूपी में मस्जिदें ढकीं
यूपी से लेकर देश के कई शहरों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस मौके पर दिल्ली मे भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन इलाकों में आज जुमे की नामाज भी होनी है वहां विशेष कर पुलिस की तैनाती को पहले के मुकाबले बढ़ाई गई है। लोग भी सजग है और इसका उदाहरण यह है कि देशभर में कई हिस्सों में मुस्लिम समाज ने होली के पर्व को देखते हुए जुमे की नमाज का वक्त बदला है. संवेदनशील इलाकों में मस्जिदों को भी ढका गया है। बरेली, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, अयोध्या और मुरादाबाद जिले शामिल हैं। अकेले बरेली में ही 100 से ज्यादा मस्जिदें ढकी गई हैं। संभल और शाहजहांपुर में भारी संख्या में अतिरिक्त जवान तैनात हैं। यहां होली के एक दिन पहले फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। इनके अलावा भी यूपी के लगभग हर संवेदनशील इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कहीं फ्लैग मार्च हुए हैं तो कहीं जबरन रंग लगाने और बाइकों की टोली बनाकर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब तक सबसे अच्छी बात यह है कि कहीं से भी कोई बुरी खबर नहीं आई है।
