विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता की बजट में बिजली-पानी के लिए क्या? जानिए बजट की टॉप-5 बातें

Delhi Budget 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च को दिल्ली सरकार का बजट(Delhi Budget 2025) पेश किया। सरकार बनने के बाद दिल्ली में यह भाजपा का पहला बजट है। CM रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। रेखा सरकार के इस बजट की खास बात ये है कि इस बार का बजट एक लाख करोड़ रुपये का है। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार हमारा फोकस इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर होगा। बता दें कि पिछली बार जब आप नेता आतिशी ने बजट पेश किया था तो वह 76 हजार करोड़ का था।

संकल्प पत्र में किए गए वादों के लिए धनराशि आवंटित

मुख्यमंत्री ने बजट (Delhi Budget 2025) में भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों में से महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना, मातृशक्ति वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए धनराशि भी आवंटित करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। इसके लिए भी बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है। आइए जानते हैं इस बजट के बड़े ऐलान के बारे में

  1. यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़- सरकार ने यमुना की सफाई पर अपनी प्राथमिकता दिखाई है और यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। दिल्ली बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने स्वच्छ जल के लिए 9 करोड़ का बजट रखा है
  2. सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र के लिए अलग राशि- दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्चों को दुगना कर दिया है। इसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
  3. आयुष्मान भारत के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस- दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी। CM Rekha Gupta ने जेजे कॉलोनी (झुग्गी बस्तियों का विकास) के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर गरीबों के लिए 100 अटल कैंटीन खोली जाएगी इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  4. महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 सौ करोड़- Delhi Budget 2025 में महिला समृद्धि योजना के तहत नई सरकार ने अपने पहले बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 कैमरे लगाए जाएंगे इसके लिए 3843 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  5. नई औधोगिक नीति लेकर आएगी सरकार- दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी, इससे दिल्ली में व्यापार करने में आसानी होगी। राज्य में कनेक्टिविटी सुधार के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है।

 

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *