लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आज यानी सोमवार को संपन्न हुआ। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक हुआ। कुल 57.35% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.88% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 60.70%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 68.26% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 52.25% वोटिंग हुई है।
राज्यों में कितने फीसदी हुए मतदान
| राज्य | मतदान प्रतिशत |
| बिहार | 52.55 |
| जम्मू-कश्मीर | 54.21 |
| झारखंड | 63.00 |
| लद्दाख | 67.15 |
| महाराष्ट्र | 48.88 |
| ओडिशा | 60.72 |
| उत्तर प्रदेश | 57.33 |
| पश्चिम बंगाल | 73.00 |
कहां कितनी सीटों पर हो रहा मतदान ?
इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं। इसके साथ ही आज ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान संपन्न हुआ। पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।
बताते चलें कि छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, इसके तहत 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। वहीं 1 जून को सातवें यानी आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा। जबकि चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8