विज्ञापन के लिए संपर्क करें

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की राह पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह, 2025 से पहले करेंगे ये काम

लोकसभा चुनाव 2024 के समापन के बाद अब नई सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने की ओर अग्रसर है। अगले दो तीन दिन मे इसका भी पटाक्षेप हो जाएगा और सभी अटकलों पर विराम भी लग जाएगा। देश भर में हुए चुनाव में सबसे सफल कोई पार्टी और नेता रहा वो है बिहार से चिराग पासवान और आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण है। चिराग बिहार मे पाँच सीटों पर चुनाव लड़कर सौ फीसदी ऐतिहासिक जीत हासिल की वहीं ठीक उसी प्रकार पवन कल्याण ने भी आंध्र विधानसभा मे 21 और लोक सभा में 2 सीट जीत कर के राष्ट्रीय फलक पर अपना लोहा मनवा दिया। इसके अलावा दो और प्रत्याशियों का बोलबाला रहा जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे एक राजस्थान तो दूसरा बिहार से और दोनों जगह हार का सामना करना पड़ा इन दोनों प्रत्याशियों को, अब आप सोच रहे होंगे ये दोनों प्रत्याशी कौन हैं? जी ये है राजस्थान से रवींद्र सिंह भाटी और दूसरे है भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, जी हाँ वही पवन सिंह जिन्होंने अपना चुनाव तो हारा ही साथ साथ बगल की चार सीट और भाजपा गठबंधन की हरवा दी पवन सिंह खुद काराकाट से लड़े लेकिन आरा, बक्सर और औरंगाबाद जैसी सीटों पर NDA का समीकरण बिगाड़ दिया।

लेकिन अब भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है की अब वो एक नई विचारधारा के साथ एक नई पार्टी का गठन करेंगे जो आगामी बिहार विधान सभा, 2025 का चुनाव मे भाग लेगी। पवन सिंह को इस बात का बोध हो गया है कि ‘अब खाली झमकवाला से ना होई’ ऐसा उनके निर्णयों से लग रहा है। इसी बात को अमल मे लेते हुए पवन सिंह अब दक्षिण के सुपर स्टार श्री पवन कल्याण के तर्ज पर नई पार्टी का गठन करने जा रहे, जिसका संभावतः नाम भी उन्होंने घोषित कर दिया है जिसका नाम ‘ सर्व समाज पार्टी’ है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि बहुत जल्द बिहार में सभी जगह आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।

अब देखना है की पहले से ही बिहार मे दर्जनों पार्टी चुनाव मे हिस्सा लेने की होड मे जिसमें पप्पू यादव की पार्टी पहले ही काँग्रेस में विलय कर चुकी है और वो खुद पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीत चुके है। इसके अलावा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपने जन सुराज के मुहिम के साथ पूरे बिहार का दौरा कर रहे है और विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, अब देखना दिलचस्प होगा की नए कलेवर नए मिजाज के साथ पावर स्टार पवन सिंह अपनी पार्टी कब लॉन्च कर रहे है बिहार मे और कौन कौन लोग इस मुहिम के साथ जुड़ रहे है। पवन सिंह के बारे मे यह भी दावा किया जाता है और अक्सर अपने गानों के माध्यम से बताते भी रहते है वो अपने मन के राजा है।

(लेखक अवनीश तिवारी हैं, पेशे से वकील हैं, संपर्क सूत्र- +918318075165)

newsviewss
Author: newsviewss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस