विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मोदी कैबिनेट 3.0: NDA सरकार में किस दल को कितने मंत्री पद मिले, देखिए पूरी लिस्ट

NDA

नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ले ली।  प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस तरह एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें जेडीयू और टीडीपी से दो-दो मंत्री बने हैं बाकी दलों से एक एक मंत्री बने हैं।

सहयोगी 9 दलों से 11 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल

सहयोगी दल में जेडीयू, टीडीपी, अपना दल (एस), एचएएम, जेडीएस, एलजेपी (रामविलास), शिवसेना, आरएलडी, आरपीआईए के सांसदों को मौका मिला है। जेडीयू और टीडीपी को दो-दो मंत्री का पद मिला है, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री शामिल है।एलजेपी (रामविलास) को एक कैबिनेट मंत्री का पद मिला है। जेडीएस को एक कैबिनेट मंत्री, एचएएम को एक कैबिनेट मंत्री, अपना दल (एस) को राज्यमंत्री, आरएलडी और शिवसेना को एक-एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है। आरपीआईए को एक राज्यमंत्री का पद मिला है।

तेलुगु देशम पार्टी को मिले दो मंत्री

तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से 36 वर्षीय राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद हैं। वह तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव होने के साथ-साथ टीडीपी के वरिष्ठ नेता रहे येरेन नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी से ही चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया गया है। वह गुंटूर सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

जदयू से ललन सिंह ,रामनाथ ठाकुर बने मंत्री

जनता दल यूनाइटेड कोटे से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर से लोकसभा चुनाव जीते हैं, वो नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में हैं। वह जदयू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं रामनाथ ठाकुर को MoS मिला है। राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।

लोजपा से चिराग तो जेडीएस से कुमारास्वामी बने मंत्री

एनडीए के अन्य महत्वपूर्ण घटक दल, लोक जनशक्ति रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान भी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने हैं। सहयोगी दल जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमार स्वामी को नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह कर्नाटक के मांड्या से सांसद हैं। कुमार स्वामी दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता एचडी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

आरएलडी से जयंत, अपना दल से अनुप्रिया बने मंत्री

इनके अलावा एक अन्य सहयोगी दल आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बने हैं। सहयोगी दल के कोटे से शिवसेना के प्रताप जाधव और आरपीआई के रामदास आठवले राज्य मंत्री बनाए गए हैं। अपना दल सोनोवाल की अनुप्रिया पटेल भी राज्य मंत्री बनी है। वह मिर्जापुर से सांसद हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं। उन्होंने बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस