प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते ही 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात दी है। तीसरे कार्यकाल का धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। किसान काफी दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे। फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए वह किसान कल्याण की थी। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं.
किसानों को मिलती है 6,000 रुपए सालाना वित्तीय सहायता
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7