विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी, कैसे तय किया एक सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर?

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है। हफ्ते भर की अटकलों के बाद पार्टी ने मंगलवार (11 जून) को आधिकारिक तौर पर चार बार के विधायक मोहन चरण माझी को राज्य का नेतृत्व सौंपने की घोषणा की  है।  प्रदेश में पहली बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद माझी के नाम का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणक वर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती परीदा के रूप में राज्य को एक महिला उपमुख्यमंत्री भी मिली है।

कौन हैं मोहन चरण माझी?

मोहन चरण माझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। हालिया चुनाव में, उन्होंने बीजू जनता दल (बीजेडी) की मीना माझी को 11,577 वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। मोहन चरण माझी खनिज संपन्न केंदुझर जिले के एक मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता हैं. वह एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और ओडिशा विधानसभा में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनको बीजेपी का एक विश्वनीय सदस्य और एक मज़बूत सांगठनिक नेता माना जाता है।

सरपंच से हुई सियासी सफरनामे की शुरुआत

शुरुआती शिक्षा-दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने सियासी सफरनामे की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धीरे धीरे उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी। माझी के आरएसएस से भी मजबूत संबंध हैं। माझी का राजनीतिक करियर दो दशकों से अधिक का है। जनसाधारण से जुड़ने की उनकी क्षमता, विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में, ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई है. चार बार के विधायक के रूप में उन्हें राज्य की शासन प्रणाली की गहरी समझ है और उन्होंने इस क्षेत्र के लिए भाजपा की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दरअसल, इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। इसी के साथ राज्य में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हुई। बीजेपी को 147 सीटों में 78 सीटें मिलीं। नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। अब माझी प्रदेश की कमान संभालेंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस