चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। ये शपथ समारोह विजयावाड़ा में हुआ। नायडू के अलावा जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद नायडू के पैर छुए। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शपथ ली। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है।
आंध्र कैबिनट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- पवन कल्याण- जनसेना पार्टी
- लोकेश नायडू- टीडीपी
- किंजरपु अत्चेन्नायुडू – बीजेपी
- कोल्लु रवींद्रन – तेलुगु देशम पार्टी
- नदेंडला मनोहर – जनसेना पार्टी
- पोन्गुरु नारायण – तेलुगु देशम पार्टी
- अनिता वंगलापुड़ी – तेलुगु देशम पार्टी
- सत्य कुमार यादव – भारतीय जनता पार्टी
- डॉ. निम्मला रमानायडू – तेलुगु देशम पार्टी
- एन मोहम्मद फ़ारूक़ – तेलुगु देशम पार्टी
- आनंद रमानारायण रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
- पय्यवुला केशव – तेलुगु देशम पार्टी
- अनगनि सत्य प्रसाद – तेलुगु देशम पार्टी
- कोलुसु पार्थसारधि – तेलुगु देशम पार्टी
- डॉ. डी बाला वीरांजनेय स्वामी – तेलुगु देशम पार्टी
- गोट्टिपट्टी रवि कुमार – तेलुगु देशम पार्टी
- कांडुला दुर्गेश – जनसेना पार्टी
- गुम्माड़ि संध्या रानी – तेलुगु देशम पार्टी
- बी सी जनारधन रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
- टी जी भरत – तेलुगु देशम पार्टी
- एस साविता – तेलुगु देशम पार्टी
- वसम्सेट्टी सुभाष – तेलुगु देशम पार्टी
- कोंडापल्लि श्रीनिवास – तेलुगु देशम पार्टी
- मंडपल्लि राम प्रसाद रेड्डी – तेलुगु देशम पार्टी
शपथ ग्रहण समारोह में NDA के दिग्गज नेता हुए शामिल
राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। वहीं, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था। नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पवन कल्याण और चिरंजीवी से खास अंदाज में मिले मोदी
वहीं शपथ समारोह में सबसे देखने लायक दृश्य तब था, जब पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के पद संभालने पर उन्हें गले लगाया और थपथपाया। बाद में प्रधानमंत्री ने तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण से मुलाकात की और मंच पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता से भी बातचीत की।
ఇది తెలుగు రాజకీయ చరిత్రలో సువర్ణాక్షరాలతో లిఖించదగ్గ అద్భుత ఘట్టం..
చిత్రసీమలో ఎందరో దిగ్గజాలకు సైతం స్ఫూర్తిగా నిలిచిన శ్రీ @KChiruTweets గారు, రాజకీయాల్లో మార్పు రావాలనే సంకల్పంతో ముందుకు సాగుతూ ఎంతో మంది యువతకు ప్రేరణగా నిలిచిన శ్రీ @PawanKalyan గారు, ప్రపంచ దేశాలు… pic.twitter.com/XaSyC1mDBb
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) June 12, 2024
बता दें कि आंध्र प्रदेश में 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे। राज्य में TDP, भाजपा और जन सेना पार्टी (JSP) मिलकर चुनाव लड़ी थी। गठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत विधानसभा की 175 सीटों में से TDP ने 144, जन सेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।इसमें नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें, यानी कुल 164 सीटें मिलीं। जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीटों मिलीं। कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7