कुवैत के अहमदी गवर्नमेंट में मंगफ ब्लॉक में स्थित छह मंजिला इमारत में बुधवार को एक भीषण आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कम से कम 40 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में 40 भारतीयों की मौत हुई है, जिनमें कई मलयाली भी शामिल हैं। यह आग बुधवार सुबह 4:30 बजे लेबर कैंप के निचले तल्ले में स्थित एक रसोई में लगी. सूत्रों के मुताबिक, आग तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फ़ैल गई। कुछ लोग आग देखकर अपार्टमेंट से कूद पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ लोग धुएं के कारण दम घुटने से और जलने से मर गए। आग में घायल कई लोगों को अदान, जबर और मुबारक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं।कुवैत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय श्रमिकों से जुड़ी आग की दुखद घटना के संबंध में दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 शुरू किया है।सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें. दूतावास हर संभव सहायता करेगा।”
🔔 Embassy of India, Kuwait- Updated Contact Numbers: 24×7 Whatsapp Helpline Numbers & Email IDs. pic.twitter.com/QBEULh5vBg
— India in Kuwait (@indembkwt) September 14, 2023
कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने अल-अदन अस्पताल का दौरा किया, जहां आग की घटना में घायल हुए 30 से अधिक भारतीय लेबर को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कई मरीजों से मुलाकात की और उन्हें दूतावास की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया. अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि लगभग सभी की हालत स्थिर है।
Amb @AdarshSwaika1 visited Mubarak Al-Kabeer Hospital, where 11 workers injured in today’s fire have been admitted. 10 of them are expected to be released today & one in hospital is reportedly stable. He met with patients still in hospital & assured them of Embassy’s full support pic.twitter.com/cAbLhBxspp
— India in Kuwait (@indembkwt) June 12, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने व्यक्त की संवेदनाएं
कुवैत में हुए हादसे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, “कुवैत में हुए हादसे से स्तब्ध हूं। वहां करीब 40 लोगों की मौत हुई है। हम डीटेल्स सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।
Deeply shocked by the news of the fire incident in Kuwait city. There are reportedly over 40 deaths and over 50 have been hospitalized. Our Ambassador has gone to the camp. We are awaiting further information.
Deepest condolences to the families of those who tragically lost…
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 12, 2024
बता दें कि जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8