लोकसभा चुनाव से बिहार में आज कई आईएएस अफसरों का ट्रांसफऱ किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को स्थाई तौर पर शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। बिहार सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, केके पाठक को अगले आदेश तक अपर मुज्ख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं लोकेश कुमार सिंह अब वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. यह बियाड़ा के भी प्रभार में रहेंगे।
अपने फैसलों को लेकर अक्सर विवादों में रहते थे ACS के के पाठक
केके पाठक हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद काफी चर्चा में आ गए थे। शिक्षा विभाग में आने के बाद से लगातार फरमान निकाल रहे थे। केके पाठक के कई फैसला को लेकर काफी विवाद भी हुआ। फिलहाल केके पाठक 30 जून तक छुट्टी पर हैं। हाल ही में बिहार में भीषण गर्मी में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर उनके अड़ियल रवैये ने सबका ध्यान खींचा था। विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। हो-हल्ला मचने पर केके पाठक ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था। इसके अलावा पिछले साल त्योहारों में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर खूब राजनीति हुई थी। दरअसल उन्होंने त्योहारों में मिलने वाली शिक्षकों की कई छुट्टियों को कैंसिल कर दिया था. इससे वो विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।
भोजपुर व नवादा के डीएम वापस लौटे
भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार व नवादा के डीएम आशुतोष वर्मा को चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव कार्य से मुक्त कर मुख्यालय में पदस्थापित किया गया था। इन दोनों जिलाधिकारियों को पुन: उनके पूर्व के जिले में डीएम के रूप में पदस्थापित कर दिया गया है। राजकुमार फिलहाल निदेशक, समाज कल्याण के रूप में पदस्थापित थे। वहीं आशुतोष कुमार वर्मा बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का काम संभाल रहे थे। वहीं चुनाव आयोग के निर्देश भोजपुर के डीएम बने महेंद्र कुमार पुन: को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का फिर से एमडी बनाया गया ङै।नवादा के डीएम रहे प्रशांत कुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग के रूप में फिर से स्थापित किया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6