मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सरकारी बंगले के पास मणिपुर सचिवालय परिसर में एक इमारत में भीषण आग लग गई। यह इमारत मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) के आधिकारिक बंगले से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आग किस कारण से लगी। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
सीएम आवास के पास सचिवालय परिसर की बिल्डिंग में लगी आग
पुलिस के मुताबिक जिस घर में आग लगी वह कुकी इन कॉम्प्लेक्स के बगल में स्थित है, जो इंफाल के बाबूपारा में मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास के सामने है। पुलिस ने बताया कि मणिपुर में चल रही हिंसा की वजह से उस घर के लोग पहले ही छोड़कर चले गए थे। घर की छत लकड़ी और गैल्वनाइज्ड टिन से बनी थी, जिस कारण आग की लपटें तेज हो गई थी। इस वजह से आग बुझाने के लिए थौबल जिले से अतिरिक्त अग्निशमन विभाग की मदद ली गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। अभी यह साफ नहीं है कि आग जानबूझ कर लगाई गयी है और फिर आग खुद ही लग गई है।
मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर भी हुआ था हमला
हाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर भी हमला हुआ था, लेकिन वह बाल-बाल बच गये थे। अब सीएम आवास के पास आग लगने की घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से यह घर खाली पड़ा है। बता दें कि 3 मई, 2023 को कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर लगातार हिंसा की चपेट में है। इस हिंसा में अबतक 219 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1