पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिल में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। कोलकाता से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से कुछ दूर आगे रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। ट्रेन को सिलीगुड़ी के रंगापानी क्षेत्र में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। रेलवे ने सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों और आपदा प्रबंधन टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। DM, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए हैं।
टक्कर इतनी भीषण कि दो बोगी एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई
टक्कर सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास उस समय हुई, जब 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी। इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे डिरेल हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। निजबाड़ी से कुछ दूर पहले ट्रेन खड़ी थी। अचानक पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो बोगी एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई। वहीं मालगाड़ी का एक डिब्बा हवा में ऊपर उठ गई। वहीं हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें गैस कटर की मदद से डिब्बों को काट रही है ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। इधर, रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है। रेलवे ने कहा कि 03323508794 और 03323833326 पर कॉल कर अपने परिजनों या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रु का मुआवजा
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं अधिकारियों से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है। हादसे से प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है।” PMO ने जलपाईगुड़ी हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इसके अलावा जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
The railway accident in West Bengal is saddening. Condolences to those who lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. Spoke to officials and took stock of the situation. Rescue operations are underway to assist the affected. The Railways Minister Shri…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2024
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
न्यू जलपाईगुड़ी के पास डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस की पीछे से टक्कर के बाद सियालदाह स्टेशन पर एक विशेष हेल्पलाइन बूथ बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर हैं:- 03323508794, 033-23833326। घटना के बारे में जानकारी या सहायता चाहने वाले यात्री इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यात्रियों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए नैहाटी स्टेशन पर एक अतिरिक्त हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। नैहाटी में हेल्पलाइन नंबर:-रेलवे नंबर 39222. बीएसएनएल नंबर 033-25812128।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8