विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Monsoon Update: उत्तर भारत में कब होगी मॉनसून की एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगले 72 घंटे मौसम का हालचाल

दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत के लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बेसब्री से मानसून की राह देख रहे हैं, लेकिन मानसून के उत्तर भारत पहुंचने में अभी थोड़ा वक्त बाकी है। हालांकि, मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी में मॉनसून को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुासर दिल्ली, यूपी के लोगों को बारिश के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है और लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मॉनसून की रफ्तार धीमी, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून वक्त से पहले केरल पहुंचा और अभी भी आगे बढ़ रहा है। मानसून की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही है कि देश के पूर्वी राज्यों, बंगाल और ओडिशा में दस्तक देने के बाद बिहार और झारखंड में भी मानसून की रिमझिम फुहार जल्द शुरू होने वाली है। बात करें देश के अन्य हिस्सों की तो दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्वी राज्य और खासकर गोवा में मानसून की बहार है। मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया. इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कब आ रहा मानसून?

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में लोग बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। अगले एक से दो दिनों में उत्तर भारत में मानसून से पहले वाली बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में जल्द मौसम बदलने वाला है। वहीं राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने 18 जून तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मानसून पहुंचने को लेकर मौसम विभाग ने एक मैप जारी कर बताया कि मानसून 15 से 20 तक पूरे बिहार-झारखंड, पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल तक, 20 से 25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड और 25 से 30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली पहुंचेगा। वहीं 30 जून से 8 जुलाई तक मानसून के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पहुंचने की उम्मीद है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस