विज्ञापन के लिए संपर्क करें

International Yoga Day 2024: दिल्ली से US के टाइम्स स्क्वायर तक योगमय हुई दुनिया, कश्मीर में PM मोदी ने किया योगासन

हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को भारत ही नहीं पूरे दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है।  आज 10वां मौका है भारत समेत पूरी दुनिया एक साथ योग कर रही है। खास बात यह है कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था।

हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस बार पीएम मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्‍मीर इंटरनेशनल कन्‍वेंशन सेंटर में करीब 7 हजार लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में योग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया और सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया और लोगों के साथ सेल्फी भी ली।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीनगर में योग से मिलने वाली ऊर्जा को हम महसूस कर सकते हैं। मैं देश के लोगों और पूरी दुनिया में आज योग कर रहे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की शानदार यात्रा पूरी कर ली है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। तब से, योग दिवस हर साल नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ग्राम प्रधानों को एक पत्र भी लिखा है जिसमें जमीनी स्तर की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करने को कहा है।

आज योग दिवस के कार्यक्रम तकरीबन पूरी दुनिया में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से भारत के नागरिकों को बधाई दी और कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित होने जा रहे एक योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के उनके साथ कोर्ट परिसर में आयोजित होने जा रहे योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज बीएसएफ जवानों और अन्य लोगों के साथ बनासकांठा जिले में नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा जीरो प्वाइंट पर योग किया।

आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर योग किया। रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा में योग किया। जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस