यूपी, हरियाणा समेत समूचे उत्तर भारत को भीषण गर्मी के प्रकोप से जल्द ही राहत मिलने वाली है। बिहार में मॉनसून पहुंचने के बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून पहुंचने की तारीखों पर संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार बिहार में मॉनसून की बारिश के बाद अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो महज दो से तीन दिन में उत्तर प्रदेश में बारिश की आहट हो सकती है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश से चिलचिलाती गर्मी से हल्की राहत मिली।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसमी गतिविधियों पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली में 25 जून के आसपास हवा के पैटर्न में बदलाव के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आएगी. दिल्ली में 25 और 26 जून को प्री मानसून बारिश हो सकती है। वहीं 27 से 30 जून के बीच मानसूनी हवाएं, काली घटाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 24 और 25 जून को दिल्ली में फिर से हीटवेव चलेगी। दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि 26 जून से तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज 22 जून को तापमान 38.59 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.54 डिग्री सेल्सियस है। आर्द्रता 32% है और हवा की गति 32 किमी/घंटा है। दिल्ली में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है।
यूपी में मॉनसून की आहट, मिलेगी गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है। उसकी आहट भर से लोगों को राहत मिलना शुरु हो गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की संभावनाओं के अनुसार अगले दो से तीन में ही उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मॉनसून पहुंचेगा। पिछले चौबीस घंटों में भी कई हिस्सों में बारिश हुई है। बुंदेलखंड के इलाकों में पिछले चौबीस घंटों में अच्छी बारीश हुई। सबसे अधिक बारिश बांदा व सोनभद्र में दर्ज की गई। दोनों जगहों पर पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश हुई। इन क्षेत्रों के अलावा झांसी में तीन, जालौन, चुर्क व ललितपुर में दो-दो सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया। साथ ही नरैनी बांदा, बबेरू, सुल्तानपुर, बलिया, मुरादाबाद व कालपी में एक-एक सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
20 जून को बिहार में मॉनसून की हुई एंट्री
बिहार में मानसून की एंट्री होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है। 20 जून से ही बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है। इसका असर दिखने लगा है। शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में बारिश हुई और मौसम सुहाना रहा। हालांकि राजधानी सहित कई जिलों में मानसून सूस्त है लेकिन मौसम ठंडी है. अगले दो तीन दिनों में पूरे बिहार में मानसून छा जाएगा और झमाझम बारिश होगी।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे अंदर पूरे बिहार में भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर बिहार के कई जिलों में कुल 130.6 एमएम बारिश हुई। गर्मी की बात करें तो राज्य में भोजपुर सबसे गर्म जिला रहा लेकिन यहां का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो राहत भरी है।
बारिश से हरियाणा में गिरा तापमान
हरियाणा में 3 दिन की बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने मिला है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। सिरसा में हुई बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, आज से फिर मौसम खुष्क रहेगा। यानी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। 26 जून तक मौसम में कोई बदलाव देखने नहीं मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि 26 जून की रात से फिर मौसम बदलेगा, और बारिश के हालात बनेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश का सेकेंड फेज है। सूबे में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह यानी 3 जुलाई से पहले आने की संभावना है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1