विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकी ढेर

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है। हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है।

सुरक्षा बलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, सेना को मिली बड़ी कामयाबी

अधिकारियों ने बताया, “सुरक्षा बलों ने उरी के गोहलान इलाके में नियंत्रण रेखा के इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को देखा। सुरक्षा बलों ने समूह को चुनौती दी। लेकिन उनकी तरफ से जवानों पर गोलियां चलाई गईं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस एनकाउंटर से तीन दिन पहले यानी 19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे। आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में एक बार फिर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

पिछले दो हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियां

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक पखवाड़े में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं। खुफिया एजेंसियां ​​इसे जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की आतंकवादियों की आखिरी कोशिश बता रही हैं। जम्मू-कश्मीर में पिछले एक पखवाड़े में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं। खुफिया एजेंसियां ​​इसे जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की आतंकवादियों की आखिरी कोशिश बता रही हैं।इसी महीने 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला नौ जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे के आसपास हुआ था. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस