विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Bad Newz Trailer: ‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज, विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी मचाएंगे धमाल

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर बैड न्यूज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर में विक्की कौशल और एम्मी विर्क का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। वह अपने अलग तरह के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसको देखने के बाद से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी फन और इमोशनल जर्नी का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में नेहा धूपिया ने भी अहम किरदार निभाया है।

असली बाप ढूंढ़ने में लगेगा कॉमेडी का ट्रिपल डोज

‘बैड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें एमी विर्क के साथ विक्की ने कमाल की कॉमेडी का तड़का लगाया है। वहीं, ‘एनिमल’ एक्ट्रेस ने एक बार फिर से इंटीमेट सीन्स दिए हैं। विक्की ‘अखिल चड्ढा’, तृप्ति ‘सलोनी’ और एमी ‘गुरबीर पाजी’ का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। तृप्ति ने जहां फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाया है, वहीं विक्की और एमी के साथ उनका रोमांस भी देखने को मिल रहा है। नेहा धूपिया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म की कहानी भी ‘गुड न्यूज’ की तरह एक बच्चे के इर्द-गिर्द रची गई है। ट्रेलर देख लगता है कि दर्शकों को जल्द ही कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। वहीं, ट्रेलर में 90 के दशक का पॉपुलर गाना ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ को इसमें रीक्रिएट किया गया है। इस गाने का न्यू वर्जन इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है, जो सुनने में जंच रहा है।

‘गुड न्यूज’ बनाने वाली टीम ने ही बनाई है ‘बैड न्यूज’

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। ‘बैड न्यूज’ 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड न्यूज’ की फ्रेंचइजी है। ‘गुड न्यूज’ में करीना कपूर, कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। ‘गुड न्यूज’ को भी फैन्स का बेशुमार मिला था। इस बार कॉन्सेप्ट मां और बच्चा एक लेकिन पिता दो का है। ये काफी इंटरेस्टिंग और फिल्म के ट्रेलर में शानदार कॉमेडी का डोज है। मूवी को 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस