टीम इंडिया ने 29 जून को वेस्टइंडीज़ के बारबाडोस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के जिस जीत की चर्चा चारों ओर रही है उसकी गूंज संसद भवन में भी सुनाई दी है। सोमवार को शुरू हुई 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूरे सदन ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी। स्पीकर ओम बिरला ने सदन के सदस्यों को टीम इंडिया जीत के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सभी सदस्यों ने कुछ देर के लिए सदन की टेबल बजाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा को बधाई देते हुए जश्न मनाया।
दोनों सदनों में कप्तान रोहित और टीम इंडिया को शुभकामनाएं
ओम बिरला ने सोमवार को लोकसभा में कहा,”माननीय सदस्य, मुझे आपके साथ यह सूचना साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून को क्रिकेट टी20 विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की। पूरे देश में ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ है। इस विजय से सभी खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा,”मैं अपनी और पूरे सदन की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा को बधाई देता हूं। सदन क्रिकेट टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।” इस पर सदस्यों ने मेजें थपथपा कर भारतीय टीम की सराहना की।
वहीं राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए यह भी कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा,”शनिवार का दिन भारत के इतिहास में एक गौरवशाली दिन के तौर पर दर्ज है जब भारत ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता।”
पीएम मोदी और राहुल ने भी दी थी शुभाकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। इसके बाद उन्होंने फोन पर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, शानदार खिलाड़ी विराट कोहली और रविंद्र जडे़जा से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय टीम के जीत का जश्न मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा था “टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए बधाई। सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन की कमी को हमेशा महसूस करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरान्वित किया है।”
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7