विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Budget Session 2024: 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, 23 जुलाई को सदन में पेश होगा बजट

18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब सबकी निगाहें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर टिकी हुई है। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (6 जुलाई) को आगामी बजट सत्र का ऐलान कर दिया। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने दी है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट कर बताई तारीख

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत सरकार की संस्तुति पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद सत्र

दरअसल, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो चुका है। इसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ और लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया था। अब सबकी निगाहें बजट सत्र पर टिकी हैं। 22 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद सत्र चलेगा। इस दौरान 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था, क्योंकि यह आम चुनाव का साल था। वह लगातार सातवां बजट पेश करेंगी, ऐसा करने वाली वह इतिहास की पहली वित्त मंत्री होंगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस