विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs ZIM: टीम इंडिया का शानदार कमबैक, दूसरे टी20 मैच में जिंबाब्‍वे को 100 रन से हराया

हरारे में खेले गए दूसरे टी20 में भारत ने कमबैक करते हुए जिम्बाब्वे को 100 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 134 रन ही बना सकी।

अभिषेक के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट होकर चलते बने। वह सिर्फ 2 ही रन बना पाए। इस समय टीम इंडिया का कुल स्कोर 10 रन था। यहाँ से तूफ़ान देखने को मिला और रनों की बारिश हुई। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 47 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। ये उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े। ऋतुराज गायकवाड़ भी इस मैच में पीछे नहीं रहे. उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया. खास बात ये रही कि उन्होंने ये रन 163.82 की स्ट्राइक रेट से बनाए। वहीं, पिछले मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए, इस पारी मे रिंकू ने 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

भारतीय गेंदबाजों ने फिर किया शानदार प्रदर्शन

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्‍वे की टीम ने पावरप्‍ले के अंदर ही 46 रन के स्‍कोर पर अपने टॉप-4 विकेट गंवा दिए। भारतीय तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और आवेश खान ने टॉप-4 बल्‍लेबाजों के शिकार किए। मुकेश ने इनोसेंट काइया (4) और ब्रायन बेनेट (26) को बोल्‍ड किया। आवेश खान ने डियोन मायर्स को खाता नहीं खोलने दिया और कप्‍तान सिकंदर रजा (4) को अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और जिंबाब्‍वे ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।भारत की तरफ से आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके। लेग स्पिनर रवि बिश्‍नोई के खाते में दो विकेट आए। वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली ।इस जीत के साथ दोनों टीमों के बीच अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा मैच अब 10 जुलाई को खेला जाएगा।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस