विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, नॉर्थ ईस्ट में रेड अलर्ट तो उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट

पूरे देश में मानसून अपना जलवा द‍िखा रहा है। ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में नार्थ ईस्ट, बंगाल, यूपी-बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो आज देश के 15 राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में स्थानीय नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की वजह से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राहत के रूप में आई बारिश अब आफत बनती जा रही है। मौसम की मार इस सप्ताह भी जारी रहने के आसार हैं।

कहीं बारिश का रेड अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यूपी, बिहार, असम, मेघालय और गोवा में ऑरेंज अलर्ट हैं। इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में यलो अलर्ट है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

अगले सप्ताह तक इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।हरियाणा और विदर्भ में बुधवार यानी 10 जुलाई और मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 10 और 11 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 11 और 13 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में जारी भारी बारिश

मुंबई में जारी भारी बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां मंगलवार तक 6.92 इंच बारिश दर्ज की गई। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसके चलते यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही गोवा और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहाना

दिल्ली में बारिश के बाद से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। ​मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के विभिन्न स्थानों पर गरज, चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। पेड़ गिरने की भी घटनाएं सामने आईं। दिन के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर में शुरू में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान था और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक येलो अलर्ट जारी किया था।

असम में बाढ़ से हाल बेहाल

असम में बाढ़ से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 7 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ अब बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया। राज्‍य में 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है, सैकड़ों लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया है। तीन हजार से ज्‍यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं। वहीं, ब्रह्मपुत्र सहित 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस