विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Joshimath Landslide: ऐसे पहाड़ से लगता हैं डर -उत्तराखंड,भूस्खलन के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन मानसून की बारिश से जगह-जगह पहाड़ ढह रहे हैं.लैंड स्लाइ़ड के कारण जगह-जगह सड़क बंद हैं.कुछ ऐसी ही तस्वीरें जोशीमठ से सामने आई इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रुह कांप गई.जोशीमठ में भयानक लैंडस्लाइड हुआ.हादसा ऐसा था की लोग सन्न रह गए.देखते ही देखते पहाड़ का कुछ हिस्सा ढह कर नीचे आ गया जिससे बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया.

लैंडस्लाइड की ये भयानक घटना एक दिन में दो बार हुई. पहली बार पहाड़ का मलबा गिरा तो अधिकारियों ने मलबा हटाकर रास्ता क्लियर किया और नेशनल हाईवे खुल गया.रास्ता खुलने के कुछ ही देर बाद एक बार फिर से लैंडस्लाइड हो गया और रास्ता फिर से बंद हो गया.गनीमत रही की दो बार भूस्खलन के बाद भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

बारिश के दौरान उत्तराखंड में पहाड़ खतरनाक हो जाते है.जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से जरुरी न होने पर पहाड़ पर न जाने की अपील भी की जाती है.इन दिनों हो रही बारिश से उत्तराखंड में न सिर्फ लैंडस्लाइड की घटना बल्कि जगह-जगह पानी भी भर गया है जिससे लोग परेशान है.

newsviewss
Author: newsviewss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस