विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs ZIM: तीसरे टी-20 में भारत की धमाकेदार जीत, टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे

भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 23 रनों से हरा दिया। हरारे में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए हैं। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।सीरीज का चौथा मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 182 रन बनाए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 49 रन बनाए. गायकवाड़ ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। यशस्वी जयसवाल ने 36 रन बनाए,  संजू सैमसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे।जिंबाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 24 जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 25 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

सुंदर -आवेश ने तोड़ी जिम्बाब्वे की कमर

183 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। उन्हें पहला झटका आवेश खान ने मधवेरे के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। वहीं सात ओवर के अंदर जिम्बाब्वे की आधी टीम पावेलियन लौट गई। इसके बाद मोर्चा मायर्स और मदांडे ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सुंदर ने तीन और आवेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं, खलील के नाम एक विकेट रहा।

बता दें कि जिम्बाब्वे ने टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत को 102 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था लेकिन दूसरे मैच में उनकी बुरी तरह धुलाई हुई। अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस