महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अब नतीजे सामने आ गए हैं। विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार (12 जुलाई) को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और मतगणना भी पूरी हो गई। इसी के साथ महायुति के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली। जानकारी के अनुसार, बीजेपी से पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे,सदाभाऊ खोत एनसीपी से राजेश विटेकर, शिवाजीराव गरजे, शिवसेना से कृपाल तुमाने, भावना गवली जीते जबकि कांग्रेस से प्रदन्या राजीव सातव वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर की भी जीत हुई है।
कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
NDA गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच शुक्रवार को एक और बड़ी सियासी जंग हुई, सूबे में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव हुए। इस चुनाव की खास बात यह है कि यहां 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। सुबह से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। पक्ष-विपक्ष मिलाकर शत प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग होने की अटकलें हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और एनसीपी के कुछ वोट महायुति यानी एनडीए के पक्ष में गया है। कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और जितेश अंतापूरकर पर क्रॉस वोटिंग करने का शक जताया जा रहा है। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों के वोट शिवसेना को मिले हैं।
MVA का अहंकार टूट गया है-NDA
डिप्टी सीएम अजित पवार ने दावा कि इंडिया गठबंधन के पांच विधायकों ने हमें समर्थन दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। जब चुनाव होते हैं तो आरोप लगते हैं लेकिन मैं इसके बारे में नहीं सोचता…महायुति को विधानसभा में भी ऐसी सफलता मिलनी चाहिए। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि एनडीए के 9 में से 9 उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में इस शानदार जीत दर्ज करने के लिए एनडीए के सभी नेताओं को हार्दिक बधाई। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महायुति के सभी 9 उम्मीदवार चुने गए। हम बहुत खुश हैं। एमवीए का अहंकार टूट गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट पर चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह से मतदान डाले गए। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल है। वर्तमान में इसमें संख्या बल 274 है। विधान परिषद के 11 सदस्य का कार्यकाल 27 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। भाजपा ने पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जिनमें से सभी ने जीत दर्ज की है। जबकि उसके महायुति सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए किए थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :