विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Bypoll Results 2024 : उपचुनावों में बीजपी का बुरा हाल, CM सुक्खू की पत्नी की जीत, बंगाल में फिर चला ममता का जादू

सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। सभी सीटों की मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है। 10 जुलाई को इन 13 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।  इन सात राज्‍यों में पश्चिम बंगाल, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शाम‍िल हैं। इन सीटों पर विभिन्न दलों के मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण रिक्तियों के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

उपचुनाव की 13 में से 10 सीटों पर इंडी गठबंधन आगे

लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनाव को एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई बताया गया। अभी तक के रुझानों में इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है क्योंकि 13 में से 10 सीटों के उपचुनाव के नतीजों में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं जालंधर पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है। जालंधर पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की है। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस और तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार रहे। बिहार के रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे हैं। हिमाचल प्रदेश की तीन में से एक-एक सीट कांग्रेस और बीजेपी ने जीती। साथ ही एक पर कांग्रेस आगे हैं। उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। एमपी के अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरन शाह 4400 वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से आगे हैं। वहीं बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। TMC अभी चारों सीटों पर आगे चल रही है। रायगंज, बागड़ा और मानिकतला के शुरुआती रुझानों में ममता की पार्टी को बढ़त है।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। जिन सीटों पर चुनाव हुए उनमें बिहार में रूपौली, पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल हैं।पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस