विज्ञापन के लिए संपर्क करें

ट्रम्प पर गोली चलने के बाद बाइडेन की दो टूक, बोले- यह समय शांत रहने का है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई। ट्रंप की जान बाल-बाल बची क्योंकि गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गई। इस घटना के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हंगामे के दौर शुरू हो गया है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज दूसरी बार जनता को संबोधित किया। बाइडेन ने अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ”हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं।बाइडन ने इसी के साथ कहा कि शुक्र है कि ट्रंप को गोली छूकर निकली और वो ज्यादा घायल नहीं हैं। हम अपने इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। अमेरिका की सुलगती राजनीति के दौर में शांत रहने का वक्त है।” उन्होंने हमले के दौरान मारे गए व्यक्ति के परिजन के प्रति संवेदना जताई और उसे हीरो बताया।

हिंसा कभी भी जवाब नहीं रही है-बाइडन

बाइडन ने आगे कहा कि मैं आज आपसे अपनी राजनीति में तापमान कम करने और यह याद रखने की आवश्यकता के बारे में बात करना चाहता हूं कि भले ही हम असहमत हों, हम दुश्मन नहीं हैं, हम पड़ोसी हैं, दोस्त हैं, सहकर्मी हैं, नागरिक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम साथी अमेरिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक पूर्व राष्ट्रपति को गोली मार दी गई, और एक अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी गई। अमेरिका को उस रास्ते पर नहीं जाना चाहिए जिस पर हम अपने इतिहास में पहले भी जा चुके हैं। बाइडेन ने कहा कि हिंसा कभी भी जवाब नहीं रही है। चाहे वह कांग्रेस सदस्यों को गोली मारना हो, 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हमला हो, नैन्सी पेलोसी के पति पर हमला,  चुनाव अधिकारियों को धमकी, मौजूदा गवर्नर के खिलाफ अपहरण की साजिश या फिर डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास हो। अमेरिका में इस प्रकार की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

बता दें कि ट्रम्प पर अमेरिकी समयानुसार शनिवार और भारतीय समायुनासर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए। एसॉल्ट राइफल से चली गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई। ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने 20 साल के हमलावर को तुरंत ढेर कर दिया। उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है। फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस