विज्ञापन के लिए संपर्क करें

NEET Paper Leak: जिसने किया था नीट का पेपर लीक वो चढ़ा CBI के हत्थे, जानें कब और कैसे कराया था पेपर आउट?

NEET पेपर लीक मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को पकड़ा गया है, उनके नाम पंकज कुमार और राजू सिंह हैं। पंकज पटना के और राजू झारखंड के हजारीबाग निवासी हैं। CBI के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि CBI पेपर लीक मामले में 2 व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पंकज सिंह पर आरोप है कि उसने हजारीबाग ट्रंक से नीट के पेपर चोरी किए थे, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया था। पंकज सिंह सिविल इंजीनियरिंग भी कर चुका है। वहीं, राजू पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को सर्कुलेट किया था यानी बांटा था।

ट्रक से पेपर चोरी करने वाला पंकज धराया

सीबीआई के मुताबिक, पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने जिस ट्रंक से पेपर जा रहा था, उसमें से ही पेपर चोरी किया था और फिर आगे बांटने के लिए दिया था। पंकज कुमार जमशेदपुर से पढ़ा हुआ है और बोकारो का रहने वाला है। उसे सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पेपर को स्टील बॉक्स से चुराया गया था। पंकज के पेपर चुराने के बाद उसे लीक कराने में दूसरे आरोपी राजू ने भी मदद की थी। बड़ी बात ये है कि पंकज कुमार सिंह ने ही पेपर उस वक़्त ट्रंक यानी स्टील बॉक्स से लीक किया था, जब NTA द्वारा पेपर भेजे जा रहे थे। राजू कुमार उसकी मदद कर रहा था.. जहां-जहां पेपर लीक करने के बाद पहुंचना था, उसे पहुंचाया गया। राजू को भी सीबीआई ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। झारखंड का हजारीबाग पेपर लीक कांड का अड्डा बताया जा रहा है। नीट के पेपर यहीं पर ट्रंक में रखे गए थे। सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया था।

पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक 15 लोगों को दबोचा

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दो और लोग सीबीआई के हत्थे चढ़ गए हैं। इस तरह से देखें तो इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को सभी 13 आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई आज बेऊर जेल भी पहुंची थी। जेल में बंद कुछ आरोपियों से पूछताछ करने के बाद टीम सभी को लेकर पटना स्थित अपने दफ्तर चली गई थी। जहां, टीम के सदस्य सभी आरोपियों से वन टून वन पूछताछ की थी।

बता दें कि NEET UG परीक्षा का आयोजन 5 मई को हुआ था। उस दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। परीक्षा वाले दिन पटना से जले हुए प्रश्न पत्र भी बरामद हुए।जब परिणाम जारी हुआ तो उसमें रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR-1) हासिल की थी। सभी के 720 में 720 अंक आए थे।इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में 38 याचिकाएं दायर हैं। CBI और बिहार में EOU मामले की जांच कर रहे हैं। अब तक कई गिरफ्तारी हुई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस