विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के जवान घाटी में लगातार दहशतगर्दियों के साजिश को नाकाम कर रहे हैं। इसी बीच सेना ने कुपवाड़ा में दो आतंकियों को मार गिराया हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में भारतीय सेना के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल थे। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सीमा के पास दो आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की।

सेना ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया

अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास LOC के पास के इलाके में 3-4 आतंकवादियों का एक समूह देखा गया था। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी हुई जिसमें दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया वहीं बाकी बचे आतंकियों की तलाश जारी है।

डोडा में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं डोडा में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद वहां भी दो जगह एनकाउंटर चल रहा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में बुधवार देर रात स्कूल में बने अस्थायी सुरक्षा शिविर पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इसमें दो जवान घायल हुए।सेना ने फायरिंग की तो आतंकी जंगल की ओर भागे, वहां सेना ने उन्हें घेर रखा है। यहां सेना और आतंकियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। वहीं, जिले में एक अन्य जगह भी एनकाउंटर जारी है।

एक महीने से घाटी में बढ़ी आतंकी गतिविधियां

बीते एक हफ्ते में एलओसी के पास घुसपैठ की ये दूसरी कोशिश नाकाम की गई है। सेना का ऑपरेशन जारी है।  घाटी में पिछले कई घंटों से सुरक्षाबल अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस दौरान आतंकियों और  सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे पहले आज ही डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ होने की बात सामने आई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस