अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार व उनके बेटे को हिरासत में लिया है। अवैध खनन मामले में ईडी काफी समय से जांच करने में लगी हुई है। इस साल की शुरुआत में भी ईडी ने सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के घर पर छापा मारा था। जानकारी के अनुसार मामला यमुनानगर के दिलबाग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 400 से 500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा केस है। इस काले धन को अवैध खनन से अर्जित किया गया था। ईडी सुरेंद्र पंवार को अम्बाला कोर्ट में पेश कर करेगी।
छापेमारी के दौरान ED को मिले कारतूस,विदेशी हथियार और कैश
ईडी ने सुरेंद्र पंवार को उनके अंबाला में स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया है। इससे पहले यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद में हो रहे अवैध खनन के मामले में इसी साल जनवरी में सुरेंद्र पंवार और उनके साथियों के यहां ईडी ने रेड की थी। जिसमें ईडी को सुरेंद्र के घर से तो कुछ खास नहीं मिला था, लेकिन इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर और ऑफिस से और उनके साथियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें और पांच करोड़ रुपये कैश मिले थे। सुरेंद्र पंवार और दिलबाग सिंह काफी लंबे समय तक खनन में पार्टन रहे हैं. सुरेंद्र पंवार के घर पर ईडी की टीम ने करीब 38 घंटे जांच की थी।
बता दें कि हरियाणा में अवैध खनन को लेकर ईडी की तरफ से लगातार एक्शन हो रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी। इस साल जनवरी में ईडी द्वारा आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे गए थे। ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6