नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है। सभी की निगाहें आम आदमी को आयकर राहत प्रदान करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार पर हैं। बजट 2024 से मुख्य उम्मीद यह है कि यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र और गति शक्ति योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर देने के साथ रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय आवंटन जारी रखेगा।
लगातार सातवीं बार बजट पेश कर निर्मला सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड
बजट में आयकर ढांचे में बदलाव और भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। ये सीतारमण का सातवां केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी होगा, जिससे वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश करके यह रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले अंतरिम बजट फरवरी में ही पेश किया जा चुका है. पूर्ण बजट 2024 के लोकसभा चुनाव (संसदीय चुनाव 2024) के बाद पेश किया जाना था। चुनावी वर्ष में मतदान से पहले अंतरिम बजट पेश किया जाता है। अंतरिम बजट में चुनाव-पूर्व सरकारी परियोजनाओं का व्यय शामिल होता है।
आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही निचले सदन में रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों पर अलग से बहस होने की उम्मीद है। वहीं लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने सोमवार को हुई बैठक में आम बजट के अलावा रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने का फैसला किया है। सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6