लोकसभा चुनाव के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात खूब चली थी लेकिन बिहार को स्पेशल स्टेट का स्टेट्स तो नहीं मिला लेकिन आम बजट में विशेष पैकैज जरुर मिल गया। बिहार के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस बार बड़ी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने बिहार के लिये नए एयरपोर्ट्स, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट्स की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने बिहार में रोड़ प्रोजेक्ट्स के तहत चार नए एक्सप्रेस-वे बनाने के लिये 26 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अपने बजट में कहा कि केंद्र सरकार बहुपक्षीय विकास एजेंसियों की सहायता के माध्यम से बिहार को वित्तीय सहायता की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार में हवाईअड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल संबंधी बुनियादी ढांचा भी स्थापित करेगी।
बिहार में बनेंगे 4 नए एक्सप्रेसवे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बिहार को वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने तीन एक्सप्रेस-वे तैयार करने की घोषणा की है। इनमें पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। इसके अलावा सरकार बक्सर में गंगा नदी पर 26 हजार करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का पुल का निर्माण करेगी। सरकार इन एक्सप्रेस-वे पर 26 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
‘पूर्वोदय’ योजना से होगा बिहार का विकास
केंद्र बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ‘पूर्वोदय’ योजना भी लाएगा। सीतारमण ने कहा कि सरकार पूर्वी क्षेत्र में विकास के लिए औद्योगिक गलियारे का समर्थन करेगी।
2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र होगा स्थापित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंफ्रा तैयार किए जाएंगे-वित्त मंत्री
इसके साथ ही राज्य में नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंफ्रा तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा बिहार सरकार की अपील पर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर उपलब्ध कराएगी, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी शामिल होगा।
ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन हब बनेगा बिहार- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भारत को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार के गया का विष्णुपाद मंदिर और बोधगया का महाबोधि मंदिर की एक अलग पहचान है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपाद कॉरिडोर और महाबोधि कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा। राजगीर जोकि हिंदुओं, जैनियों और बुद्धों का प्रसिद्ध तीर्थ है। इसे भी विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन की तर्ज पर तैयार करेंगे। इसके साथ ही नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नालंदा विश्वविद्यालय को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित किया जाएगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6