सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट यूजी मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सीजेआई चंद्रचूड़ की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि नीट की परीक्षा दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।कोर्ट ने कहा कि पूरी परीक्षा में गड़बड़ी होने के पर्याप्त सबूत नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने पेपर लीक की बात स्वीकारी, लेकिन ये भी कहा कि इसके ठोस सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने कहा, “रिकॉर्ड में ऐसी कोई सामग्री नहीं है जो यह बता सके कि परीक्षा के परिणाम दूषित थे या संचालन में कोई प्रणालीगत उल्लंघन हुआ था।”
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
CJI ने कहा- फिलहाल, हम दागी स्टूडेंट्स को बेदागी स्टूडेंट्स से अलग कर सकते हैं। अगर जांच के दौरान दागियों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई स्टूडेंट्स इस फ्रॉड में शामिल पाया जाता है तो उसे एडमिशन नहीं मिलेगा। कोर्ट ने अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसके लिए कोई डेट जारी नहीं की है।
हम बिना ठोस सबूत के रिएग्जाम का फैसला नहीं दे सकते-SC
NEET केस में CJI की बेंच के सामने मंगलवार को पांचवीं सुनवाई हुई। CJI ने कहा- हम पेपर लीक के ठोस सबूत के बिना रीएग्जाम का फैसला नहीं दे सकते हैं। हो सकता है कि CBI जांच के बाद पूरी तस्वीर ही बदल जाए, लेकिन आज हम किसी हालत में यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक पटना और हजारीबाग तक सीमित नहीं है। कोर्ट ने अपना आदेश में कहा कि नीट यूजी की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। CJI ने कहा कि CBI की जांच अधूरी ही है, इसलिए हमने NTA से ये स्पष्ट करने को कहा था कि क्या गड़बड़ी बड़े पैमाने पर हुई है या नहीं। केन्द्र और NTA ने अपने जवाब में IIT मद्रास की रिपोर्ट का हवाला दिया है।
परिणाम घोषित होने के बाद शुरु हुआ था विवाद
NEET-UG परीक्षा 5 मई को हुई थी। उस दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे।परीक्षा वाले दिन पटना से जले हुए प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए थे।जब परिणाम जारी हुआ तो उसमें रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR-1) हासिल की थी। सभी के 720 में से 720 अंक आए थे। इसके बाद पूरे देश में परीक्षा के निष्प्क्षता को लेकर हंगामा हो गया था।इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में 38 याचिकाएं दायर की गई थीं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6