विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Olympics 2024: मनु भाकर ने दिलाया दूसरा मोडल, सरबजोत सिंह के साथ शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज, हैट्रिक के भी चांस

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत ने दूसरा पदक जीत लिया है। भारत ने तीसरे दिन तक पेरिस ओलंपिक में एक ही मेडल जीता था। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जिताया। अब मनु के पास एक और इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। करीब 22 साल की भारत की शूटर मनु ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।

राष्ट्रपति ने दी मनु को बधाई

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, शूटिंग की मिक्‍स टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेलों में 2 पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने हमें बेहद गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।

अब मनु भाकर की हैट्रिक  पर नजर

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत की मेडल टैली का खाता खोला था। उन्होंन 28 जुलाई, रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। इस मेडल के साथ मनु भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी थीं। मनु भाकर किस दूसरे इवेंट किस दिन खेलेंगी। मनु भाकर को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और उनके पास तीसरा पदक जीतने का भी मौका है। ये इवेंट दो अगस्त को होगा। पहले दिन क्वालीफाईंग इवेंट होगा। अगर इसमें मनु पहले दिन फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करती हैं तो फिर उन्हें फाइनल खेलने का मौका मिलेगा, जो अगले दिन यानी तीन अगस्त को होगा। यही वो दिन होगा, जब मनु भाकर एक और मेडल जीतकर ओलंपिक में एक और इतिहास रचने का काम करेंगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस