विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Israel ने पूरा किया अपना बदला, ईरान में छिपे हमास चीफ को मार गिराया

पूरी दुनिया अपना बदला लेने के लिए मशहूर इजरायल ने एक बार फिर वही कर दिखाया है। इजारइल ने 9 महीने पहले 7 अक्टूबर को अपने देश में हुए खून-खराबे का बदला पूरा करते हुए ईरान पर बड़ी कार्रवाई की है। ईरान ने हमले में हमास चीफ इस्माइल हानिया को ढेर कर दिया। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में पुष्टि की है कि तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाने के बाद हमास प्रमुख  इस्माइल हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई।

तेहरान में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया

दरअसल, हमास चीफ इस्माइल हानिया मंगलवार (30 जुलाई) को ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान हानिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से भी मुलाकात की थी। इसके अगले ही दिन (बुधवार) यानी की आज सुबह-सुबह ईजरायल ने उस घर को ही उड़ा दिया, जिसमें इस्माइल हानिया ठहरा हुआ था। इजराइली सेना का कहना है कि उसने मजदल शम्स में हुए हमले का बदला ले लिया है और बेरूत में हिजबुल्लाह के कमांडर फुआद शुकर को ढेर कर दिया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इस्माइल हानिया के संबंध में बयान जारी किया है। इस्माइल हानिया की मौत पर इजराइल का बयान भी सामने आया है। उसके हैरिटेज मिनिस्टर का कहना है कि हानिया की मौत से दुनिया थोड़ी बेहतर हुई है।

9 महीने से जारी है इजराइल हमास की जंग

पिछले साल 7 अक्टूबर की आधी रात को हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी। हमास ने 250 नागरिकों को बंधक भी बना लिया था. दावा है कि अब भी 150 बंधक हमास के कब्जे में है। इस घटना के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। इजरायली सेना लगातार गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रही है। वहीं, हमास दावा करता है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। इजरायल का कहना है कि उसने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है।  इसी साल अप्रैल महीने में इजरायी सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को मौत के घाट उतार दिया था। गाजा पट्टी में एयरस्ट्राइक के दौरान तीनों की मौत हुई थी। IDF ने दावा किया था कि कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद, आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस